
रानीगंज। सावन के दूसरे सोमवार के अवसर पर आज रानीगंज के जोड़ा शिव मंदिर प्रांगण में भक्तों और कांवरियों का हुजूम उमड़ा कांवड़िए मेजिया घाट से पवित्र जल लेकर यहां पहुंच रहे हैं और बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक कर रहे हैं इसे लेकर भक्तों में काफी उत्साह देखा जा रहा है आपको बता दें कि इस साल पंचांग के अनुसार सावन का महीना दो महीना रहेगा सावन के 4 नहीं 8 सोमवार भक्तों को मिलेंगे उनकी ददरेवा सेवा कैंप लगाया गया और कैंप के माध्यम से उन्होंने इस साल पहले सोमवार को वही रानीगंज के सामाजिक संस्था युवा उड़ान की तरफ से एनएसबी रोड इलाके में कांवरियों की सेवा के लिए एक सेवा कैंप लगाया गया है जहां पर पवित्र जल लेकर आ रहे कांवरियों को पानी शरबत आदि दिया जा रहा है बड़ी संख्या में कांवड़िए यहां पर आ रहे हैं और अपनी प्यास बुझा रहे हैं साथ ही यहां पर इस क्षण को यादगार बनाने के लिए तस्वीरें भी खींच रहे हैं पहले सोमवार के दिन इस कैंप में केदारनाथ की थीम बनाई गई थी आज देवघर के बाबा धाम का थीम बनाया गया है इस मौके पर युवा उड़ान के अध्यक्ष दिनेश सोनी ने कहा हर साल की तरह इस साल भी युवा उड़ान की तरफ से यहां पर कांवरियों की सेवा के लिए कैंप लगाया गया है उन्होंने कहा कि यहां पर इस कैंप के माध्यम से कांवड़ियों की सेवा की जा रही है उन्होंने बताया कि 19 साल के बाद यह महासंयोग हुआ है कि इस बार 8 सावन के सोमवार पड़ रहे हैं वही हर कैंप के दिन थीम रखने के उद्देश्य के बारे में दिनेश सोनी ने बताया कि हमारी सनातन संस्कृति के बारे में लोगों को जागरूक किया जा सके उसे लोग भूले ना इसलिए यह प्रयास किया जा रहा है
