कोलकाता, 14 जुलाई । पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव जीतने के तुरंत बाद एक तरफ जहां केंद्रीय एजेंसियों ने तृणमूल नेताओं से विभिन्न मामलों में पूछताछ की शुरुआत की है। वहीं दूसरी ओर बंगाल सीआईडी ने भाजपा नेताओं से पूछताछ की शुरुआत कर दी है। कल्याणी एम्स नियुक्ति में हुए भ्रष्टाचार के मामले में शुक्रवार को चकदा से भाजपा के विधायक बंकिम चंद्र घोष से पूछताछ हुई है। सीआईडी के नोटिस के मुताबिक वह भवानी भवन स्थित सीआईडी मुख्यालय में हाजिर हुए हैं। सीआईडी सूत्रों ने बताया है कि उनसे पूछताछ हो रही है। भाजपा विधायक की बेटी को गैरकानूनी तरीके से राजनीतिक प्रभाव का इस्तेमाल कर नौकरी देने का आरोप है। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज करने के बाद सीआईडी ने घोष समेत आठ लोगों को नामजद किया है जिसमें भाजपा नेता की बेटी भी शामिल हैं।
