आसनसोल :मवेशी तस्करी मामले में नई दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद बीरभूम जिला तृणमूल कांग्रेस के अध्यक्ष अनुब्रत मंडल को शुक्रवार को आसनसोल की विशेष सीबीआई अदालत में वर्चुअली पेश होना था। लेकिन उनको पेश नहीं किया जा सका। गौरतलब है कि कि अनुब्रत मंडल फिलहाल दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद हैं। शुक्रवार को आसनसोल की सीबीआई अदालत में उनको वर्चुअल तरीके से पेश किया जाना था। लेकिन वर्चुअल तरीके से भी उनको पेश नहीं किया जा सका। इस बारे में अनुव्रत मंडल के वकील ने बताया कि अनुब्रत मंडल को वर्चुअल तरीके से पेश नहीं किया जा सका। पिछली सुनवाई की तारीख में भी उनकी पेशी नहीं हो सकी थी। उन्होंने बताया कि उन्होंने अनुब्रत मंडल के लिए जमानत की अर्जी नहीं डाली थी। अदालत की तरफ से मामले की अगली सुनवाई की तारीख 10 अगस्त मुकर्रर की गई है। उन्होंने कहा कि यह बड़ी अचरज की बात है की एक आरोपी जो कि हिरासत में है हिरासत के तहत तारीख बीत जाने के बाद कानूनी तौर पर उसे या तो शारीरिक रूप से या वर्चुअल तरीके से अदालत में पेश होना पड़ता है। तब उसके हिरासत की मियाद बढ़ाई जा सकती है। लेकिन पिछले बार की तरह इसबार भी वर्चुअल तरीके से भी उनको पेश नहीं किया जा सका। उन्होंने कहा कि इस बारे में वह कानूनी सलाह लेंगे और 10 अगस्त को अपनी बात अदालत के सामने रखेंगे।
