मशहूर गायक किशोर कुमार को ममता ने दी श्रद्धांजलि

 

कोलकाता । मशहूर गायक किशोर कुमार को जयंती के मौके पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने याद किया है। गुरुवार को उन्होंने ट्विटर पर लिखा है, “महान गायक किशोर कुमार को जयंती पर मेरी भावभीनी श्रद्धांजलि। वह देश और दुनिया भर में फैले बंगाली प्रवासियों की संस्कृत ताकत का प्रतिनिधित्व करते हैं। मैं उन्हें जयंती के मौके पर नमन करती हूं।”
उल्लेखनीय है कि 4 अगस्त 1929 को जन्मे
किशोर कुमार का परिवार मूल रूप से पश्चिम बंगाल का रहने वाला था। वह भारतीय सिनेमा के मशहूर पार्श्वगायक समुदाय में से एक रहे हैं। वे एक अच्छे अभिनेता के रूप में भी जाने जाते हैं। हिन्दी फ़िल्म उद्योग में उन्होंने बंगाली, हिन्दी, मराठी, असमी, गुजराती, कन्नड़, भोजपुरी, मलयालम, उड़िया और उर्दू सहित कई भारतीय भाषाओं में गाया था। उन्होंने सर्वश्रेष्ठ पार्श्वगायक के लिए आठ फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार जीते और उस श्रेणी में सबसे ज्यादा फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार जीतने का रिकॉर्ड बनाया है। उसी साल उन्हें मध्यप्रदेश सरकार द्वारा लता मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। उस वर्ष के बाद से मध्यप्रदेश सरकार ने “किशोर कुमार पुरस्कार”(एक नया पुरस्कार) हिंदी सिनेमा में योगदान के लिए चालु कर दिया था। 13 अक्टूबर 1987 को उनका निधन हो गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
1
Hello
Can we help you?