कोलकाता, २८ जुलाई २०२२ बृहस्पतिवार, फूलबगान स्थित अधर्व बैंक्वेट में, अपने नारी सशक्तिकरण एवम नारी तेरे रूप अनेक को चिरतार्थ करने हेतु नव संस्थापित विशिष्ट संस्था परिवर्तन ने श्रावण का सिंधारा कार्यक्रम को अत्यंत सुचारू एवम सुनियोजित तरीके से संपन्न किया। ज्ञात रहे कि परिवर्तन नाम से यह संस्था महिलाओं के शक्ति को नए आयाम देने हेतु एवम महिला जागरूकता हेतु संस्थापित किया गया है। बुद्धि को शक्ति के रूप में बदलना इस मूल उद्देश्य के साथ संस्था की सह संस्थापिका करुणा दुजारी एवम सुनीता गोयल ने महिलाओं के पारस्परिक प्रयासों द्वारा आधुनिक तकनीकों से हर महिला को अवगत कराना एवम उनके कार्य को सुचारू रूप से चला पाने के उद्देश्य के साथ एक अदभुद प्रयास किया है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों के रूप में उपस्थित रहीं बुटीक ऑनर शगुन पलरीवाल, फर्न एन पेटल की स्वेता सरावगी, सामाजिक कार्यकर्ता रेखा शर्मा, उद्यमी पूनम अग्रवाल एवम महावीर दानवर की सविता सोनी, जो अपने – अपने छेत्र में न केवल विशिष्ट स्थान रखती हैं, अपितु नारी उत्थान एवम नारी जागरूकता के कार्यों में अभूतपूर्व योगदान देती आई हैं। साथ ही संस्था की सलाहकारा अनिता बंसल , अध्यक्षा सुचिता भट्टर एवम सचिवा भारती लुहारीवाला ने इस संस्था के कार्यक्रमों में अपना योगदान देने का संकल्प किया है। संस्था का यह कार्यक्रम अधिक से अधिक नारियों को जोड़ने एवम जुड़ने हेतु बढ़ाया गया एक साहसिक कदम है। नारियों द्वारा नारियों हेतु नारियों के विभिन्न रूप में नारियों के सशक्तिकरण का यह अनूठा प्रयास है। यह सभी जानकारी संस्था की सह संस्थापिका करुणा दुजारी ने दी।