
कोलकाता । आस्था, भक्ति भावना से श्री केड शक्ति मन्दिर में धनतेरस पूजन, चतुर्दशी भजन – कीर्तन, दीपावली – उत्सव में श्री केडिया सभा के अध्यक्ष अनिल केडिया, सचिव मोहन केडिया, मनमोहन, विनोद, बलदेव, गोपीकिशन, राजकुमार, रामअवतार, प्रकाश, अमित, गोवर्धन, निर्मल, अनुपम, मुरारी, भरत, विनय केडिया, विनय राणासरिया एवम् समाज बन्धु सपरिवार शामिल हुए । सभी ने परस्पर एक – दूसरे को दीपावली की शुभकामना दी ।

भक्तिमय वातावरण में मंदिर में दीपावली उत्सव में सपत्नीक गोपीकिशन केडिया द्वारा पूजन, दादीजी का अलौकिक श्रृंगार, दादी भक्तों की मंडली द्वारा भजनों की अमृत वर्षा, कीर्तन से सभी भाव – विभोर हो गये । मोहन केडिया ने समाज बंधुओं से मन्दिर में 15 नवम्बर को अन्नकूट महोत्सव, धार्मिक, सामाजिक कार्यक्रमों में सपरिवार उपस्थित रहने का निवेदन किया । संजीव, पवन, अरुण, सचिन, जुगल, किशन, सुशील एवं केडिया बन्धु सक्रिय रहे ।
