
कोलकाता । हरियाणा नागरिक संघ का परम्परागत दीपावली प्रीति सम्मेलन हरियाणा भवन में सम्पन्न हुआ । समाजसेवी पुरुषोत्तम राय बंसल, बाबूलाल धनानिया, गोरधन निगानिया, रामचन्द्र बड़ोपलिया, सुभाष चन्द्र जैन, शंकरलाल कारीवाल, राजकुमार चाँदवासिया, विष्णु दास मित्तल, प्रहलाद धनानिया, गोविन्दराम ढ़ानेवाल, अशोक बंसल, सांवरमल धनानिया, सुरेश गुप्ता, विकास गोयल एवम् कार्यकर्ताओं ने परस्पर दीपावली की शुभकामना देते हुए सभी के जीवन में सुख – शान्ति की मंगलकामना की ।

वक्ताओं ने कहा दीपावली के दीप सभी के जीवन में अज्ञान रूपी अंधकार दूर कर ज्ञान का प्रकाश करे । सकारात्मक सोच से संस्कार निर्माण एवम् राष्ट्र तथा समाज के प्रति नैतिक कर्तव्य का पालन करने की प्रेरणा दी ।

सुभाष चंद्र जैन एवं वक्ताओं ने सामाजिक कुरीतियों से दूर रहते हुए प्री वेडिंग प्रदर्शन, आडम्बर का विरोध करने का आह्वान किया । युवा पीढ़ी को समाज में समानता के दृष्टिकोण से सद्भावना की प्रेरणा दी ।

समाजसेवी अनिल चिड़ीपाल, विजय गुप्ता (निगानिया), द्वारिका प्रसाद अग्रवाल, मोहनलाल गोयल, रामस्वरूप खोरड़िया, कमलेश (विक्की) हेतमपुरिया, कैलाश जैन, नवीन कानोड़िया, विजय खोरड़िया एवम् कार्यकर्ता सक्रिय रहे । धन्यवाद ज्ञापन गोरधन निगानिया ने किया ।
