
कोलकाता । दक्षिण कोलकाता मारवाड़ी महिला समिति ने मानव सेवा के लिये समाजसेवी धर्मचंद अग्रवाल, संगीता अग्रवाल परिवार के सहयोग से श्री विशुद्धानंद हॉस्पिटल में ओ पी डी विभाग को वातानुकूलित बनाने के लिए 3 नई मशीन प्रदान कर एवं 40 डायलीसिस रोगियों की चिकित्सा में सहयोग कर सराहनीय सेवा कार्य किया । अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की प्रांतीय अध्यक्ष रश्मि सतनालिका, सचिव रीना खेतान, दक्षिण कोलकाता मारवाड़ी महिला समिति की अध्यक्ष सुनीता अग्रवाल, सचिव नीलू अग्रवाल ने कहा चिकित्सा, पर्यावरण, मेधावी छात्र – छात्राओं को शैक्षणिक सहायता एवं विविध सेवाकार्यों के साथ बच्चों, युवा वर्ग में सनातन हिन्दू संस्कृति के प्रति संस्कार निर्माण के लिये संकल्पित भावना से कार्य कर रहे हैं । समिति ने 101 डायलीसिस रोगियों को छाते प्रदान किये । हॉस्पिटल के संयुक्त सचिव हेमचंद अग्रवाल, गिरधारीलाल मस्करा, विभागीय सचिव दीपक बंका, अनिल चौधरी ने हॉस्पिटल में चिकित्सा सुविधाओं की जानकारी दी एवं अतिथियों का स्वागत किया ।

हेमचन्द अग्रवाल ने बताया हॉस्पिटल के अध्यक्ष बनवारीलाल सोती, सचिव सुरेन्द्र अग्रवाल के मार्गदर्शन में वर्तमान में 19 अत्याधुनिक डायलिसिस मशीन से एक महीने में एक हजार 300 से अधिक रोगियों की चिकित्सा की जा रही है । मंजू केडिया, शान्ति खेतान, मधु दीवान, सीमा गुप्ता, मंजू छावछरिया एवं कार्यकर्ता सक्रिय रहे ।
