मोदी के जन्मदिन पर भाजयुमो ने किया सेवा कार्य

केंदा हाईस्कूल में पौधरोपण, बहादुरपुर स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों के बीच बांटे फल

जामुड़िया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) जामुड़िया मंडल-दो की ओर से विभिन्न सेवा कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसके तहत केंदा हाईस्कूल परिसर में पौधरोपण किया गया, जबकि बहादुरपुर स्थित ब्लॉक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती मरीजों के बीच फल वितरित किए गए। भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने केंदा हाईस्कूल परिसर में 20 फलदार एवं अन्य पौधे लगाए। इसके बाद बहादुरपुर ब्लॉक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर मरीजों के बीच केला, सेब, संतरा, डाब सहित विभिन्न फल वितरित किए। कार्यकर्ताओं ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और जरूरतमंदों की सेवा के उद्देश्य से कार्यक्रम आयोजित किया गया। भाजयुमो जामुड़िया मंडल-दो के अध्यक्ष देवाशीष दुबे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को सेवा दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। इसी के तहत पौधरोपण और अस्पताल में भर्ती मरीजों के बीच फल वितरण किया गया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश को वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया कि जन्मदिन के अवसर पर शाम को परसिया में लोगों के बीच दीप वितरित किए जाएंगे और लड्डू बांटकर खुशी मनाई जाएगी। इसके अलावा क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों में दीप जलाकर भी कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में भाजयुमो के श्यामल बाउरी, संजीत कुमार, राजीव बाउरी, बाबन बाउरी और सन्नी पासवान समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *