ईसीएल कुनुस्तोड़िया क्षेत्र : कुनुस्तोड़िया कोलियरी में हिंदी निबंध लेखन प्रतियोगिता

जामुड़िया। ईसीएल के कुनुस्तोड़िया क्षेत्र में क्षेत्रीय महाप्रबंधक श्री अमित कुमार सिन्हा के नेतृत्व में राजभाषा हिंदी माह उत्साहपूर्वक मनाया जा रहा है। हिंदी माह -2026 के अंतर्गत क्षेत्र की अमृतनगर कोलियरी में कर्मियों के हिंदी लेखन को समृद्ध करने के लिए हिंदी निबंध लेखन प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता को कर्मियों ने अपनी सक्रिय भागीदारी से सफल बनाया और दिये गये विषय पर हिंदी में निबंध लिखा।उल्लेखनीय बात यह रही कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाले कर्मियों में हिंदी भाषी और हिंदीतर भाषी कर्मियों में एक समान उत्साह देखने को मिला। सभी ने यह संकल्प भी लिया कि वे अपने हिंदी लेखन को किसी प्रतियोगिता तक सीमित नहीं रखकर इसे कार्यालयीन कामकाज का हिस्सा भी बनाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *