
रामकृष्ण परमहंस, स्वामी विवेकानंद के बताए मार्ग का अनुसरण करना बंगाल की संस्कृति, आस्था है ।
कोलकाता । ब्रह्ममयी काली मन्दिर, नोआपाड़ा में जगतगुरु स्वामी परमात्मानंद गिरी महाराज के सानिध्य में देवी काली की पूजा – अर्चना में महामंडलेश्वर सुधाग़नात्मानंद महाराज, साध्वी परमात्मा प्राण माताजी, विधायक सरवरी मुखर्जी, स्वामी बैद्यनाथानंद, सर्वेश्वरानंद पुरी, रंजीतानंद गिरी, गोपाल महाराज सहित सैकड़ों श्रद्धालु भक्त शामिल हुए । अलौकिक श्रृंगार, सामूहिक आरती में सभी भक्त भाव विभोर हो गए ।
श्रद्धालु भक्तों ने स्वामी परमात्मानंद गिरी महाराज को उनके जन्मदिन पर जीवन में सुख – शान्ति की शुभकामना दी । स्वामी परमात्मानंद गिरी महाराज ने अपने आशीर्वचन में कहा रामकृष्ण परमहंस, स्वामी विवेकानंद के बताए मार्ग का अनुसरण करना बंगाल की संस्कृति, आस्था है ।

समाजसेवी बजरंगलाल तुलस्यान, आनन्द चांदगोठिया के सहयोग से सैकड़ों श्रद्धालु भक्तों को भोजन (प्रसाद) वितरित किया गया । लायन्स क्लब ऑफ कलकत्ता नॉर्थ के अध्यक्ष अरविन्द डागा, सचिव तपन गाड़ोदिया, बाबूलाल बोथरा, सुभाष मुरारका, मोहनलाल अग्रवाल, अनिल सरावगी, प्रवीण छारिया, निरंजन जैन एवं लायन बन्धु सक्रिय रहे ।
