श्री केडिया सभा द्वारा ए आई एफ में निवेश से लाभ पर परिचर्चा ।

 

निवेश के लिए वित्तीय लक्ष्य एवं सतर्कता जरूरी —– सुधीर केडिया ।

कोलकाता । वित्त सलाहकार सुधीर केडिया ने श्री केडिया सभा में निवेश एवं लाभ पर आयोजित परिचर्चा में कहा अल्टरनेटिव इन्वेस्टमेंट फंड्स निवेश का एक ऐसा विकल्प है, जो पारंपरिक निवेश जैसे म्यूचुअल फंड, एफडी या शेयर बाजार से थोड़ा अलग होता है । मुम्बई से आये सुधीर केडिया ने कहा ए आई एफ मुख्य रूप से उन निवेशकों के लिए बनाया गया है, जो अधिक जोखिम लेकर बेहतर लाभ की संभावना तलाशते हैं । भारत में ए आई एफ का नियमन भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) करता है। इन फंड्स के जरिए निवेशकों का पैसा स्टार्टअप्स, प्राइवेट कंपनियों, इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स, रियल एस्टेट, प्राइवेट इक्विटी, वेंचर कैपिटल और अन्य विशेष परिसंपत्तियों में लगाया जाता है । ए आई एफ में निवेश के लिए न्यूनतम निवेश राशि आमतौर पर 1 करोड़ रुपये है । यही वजह है कि यह निवेश विकल्प मुख्य रूप से हाई नेटवर्थ इंडिविजुअल्स (HNI), फैमिली ऑफिस और संस्थागत निवेशकों के बीच अधिक लोकप्रिय है । जिन निवेशकों के पास बड़ी पूंजी है, जोखिम उठाने की क्षमता है और लंबी अवधि के लिए निवेश करना चाहते हैं, उनके लिए ए आई एफ एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है । निवेश से पहले अपनी वित्तीय स्थिति, जोखिम क्षमता और निवेश लक्ष्य का आकलन करना जरूरी है ।

सूरज केडिया ने कहा म्यूचुअल फंड, एस आई पी में न्यूनतम राशि का निवेश कर सकते हैं लेकिन एस आई एफ में न्यूनतन 10 लाख रुपए, पोर्टफोलियो मैनेजमेंट सर्विसेज में कम से कम 50 लाख रुपये और अल्टरनेटिव इन्वेस्टमेंट फंड्स में कम से कम 1 करोड़ रुपये निवेश करने होते हैं ।

श्री केडिया सभा के अध्यक्ष अनिल केडिया, सचिव मोहन केडिया, मनमोहन, राजकुमार, राम अवतार, अमित, प्रकाश, विनय राणासरिया, निर्मल, विनय, शुभम, संजीव, ओमप्रकाश एवं केडिया बंधुओं ने सुधीर केडिया एवं अतिथियों का स्वागत किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *