बड़ाबाजार जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा राजीव गांधी की जयंती मनायी गई।

कोलकाता। भारत के भूतपूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती बड़ाबाजार जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में श्रद्धा और सेवा भाव के साथ मनाई गई।

कार्यक्रम बड़तल्ला स्ट्रीट एवं रवीन्द्र सरणी के संगम स्थल पर आयोजित किया गया। इस दौरान आयोजक पंकज सोनकर के नेतृत्व में राजीव गांधी जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। साथ ही 200 जरूरतमंद लोगों के बीच रेनकोट वितरण भी किया गया।

 

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस के नेता अमिताभ चक्रवर्ती, जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष उत्तम सोनकर, नागेश सिंह एवं मो. सरफराज विशेष रूप से उपस्थित थे।

पंकज सोनकर ने कहा कि “राजीव गांधी जी भारत में सूचना प्रौद्योगिकी एवं दूरसंचार क्रांति के जनक और 21वीं सदी के आधुनिक भारत के स्वप्नदृष्टा थे। भारत को सुदृढ़ एवं सशक्त राष्ट्र बनाने में उनके योगदान को सदैव याद रखा जाएगा।”

कार्यक्रम में अफाक अहमद, विनोद मिश्रा, हनुमान मोहता, आकिब गुलजार, मनोज चांदगोठिया, अशोक सेन, मो. हुसैन, आकिब जहूर, प्रकाश सोनकर, गुड्डू खान, अशगर अली, नगीना खरवार, राजू सरावगी, खालिद रेजा, राजू भाई, अमीर अली* सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *