
दुर्गापुर: शहर के डीएसएमएस कॉलेज के ऑडिटोरियम में ‘ द फैशन स्ट्रीट ‘ के नाम से एक फैशन शो का आयोजन किया गया।इसका आयोजन ‘बिलेबर्ड्स ग्रुप ‘ की ओर से किया गया।कार्यक्रम में शहर के बच्चों,युवाओं और महिलाओं ने अपने अद्वितीय अंदाज में कैटवॉक कर फैशन शो और डांस – मस्ती का तड़का लगाया।फैशन शो में पार्टिसिपेंट्स ने विभिन्न परिधानों और स्टाइल्स का प्रदर्शन किया, जिसमें पारंपरिक से लेकर आधुनिक परिधान शामिल थे।रंग-बिरंगे परिधानों में सजे-धजे युवाओं और किशोरों ने मंच पर आत्मविश्वास से कदम रखा और दर्शकों का मन मोह लिया। हर राउंड में मॉडल्स ने न केवल अपने परिधानों का प्रदर्शन किया, बल्कि अपने आत्मविश्वास और चाल-ढाल से भी दर्शकों को प्रभावित किया।
शो के दौरान बतौर खास मेहमान पहुंचे मीडिया पर्सनेलिटी और अभिनेता संजय सिन्हा का पुरजोर स्वागत किया गया।आयोजक नेहा मजूमदार और आलोक बिस्वास ने मंच पर बुलाकर उन्हें सम्मानित किया और उनके प्रति आभार व्यक्त किया।संजय सिन्हा ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि , ‘ पश्चिम बंगाल के ज़र्रे ज़र्रे में प्रतिभाएं छिपी हुई हैं,लेकिन उन्हें सही प्लेटफॉर्म नहीं मिल पाता है।’ उन्होंने आयोजकों की तारीफ करते हुए कहा कि , ‘इन प्रतिभाओं को मौका देकर आयोजकों ने एक नेक काम किया है।दबी हुई प्रतिभाओं को सामने लाना इनका मकसद होना चाहिए।’ इंटरनेशनल मीडिया फोरम के चेयरमैन संजय सिन्हा ने सभी पार्टिसिपेंट्स का हौसला बढ़ाते हुए उन्हें बधाई दी।ज्ञात हो कि
फैशन शो के दौरान कई नए ट्रेंड्स और स्टाइल्स देखने को मिले, जिससे युवाओं को फैशन की दुनिया की नई झलक देखने को मिली।आयोजन में शामिल जजों ने प्रतिभागियों की रचनात्मकता, परिधान की सटीकता, और उनके प्रस्तुतिकरण कौशल का मूल्यांकन किया।इवेंट के आयोजकों ने कहा कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं और दूसरे उम्र के लोगों में फैशन के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उन्हें अपनी रचनात्मकता प्रदर्शित करने का मंच प्रदान करना है।
