
चित्तरंजन,21.07.2026;श्री बी.के. सिंह,सीनियर सेक्शन इंजीनियर /इलेक्ट्रिक लोको फैब्रिकैशन /शॉप-26,यांत्रिकविभाग,; श्री सूरज रजक ,शंटिंग मास्टर-I/टीपीटी-57 यार्ड,यांत्रिकविभाग,;श्री सुखेन बनर्जी, तकनीशियन-I/डब्लू एस -09 यांत्रिकविभाग ,;श्री एम.के. पॉल ,वरिष्ठ तकनीशियन/वीबी सेक्शन/ईएलएस-19 /विद्युत् विभाग ,;श्री मलय कुमार दे, तकनीशियन -I(वेल्डर)/ इलेक्ट्रिक लोको असेंबली शॉप -16 विद्युत् विभाग और श्री संदीप कुमार साहा, सब-इंस्पेक्टर/आरपीएफ/डीक्यूएम/सुरक्षा विभाग को

आज 21 जुलाई 2026 को माह जून 2026 के लिए “मैन ऑफ द मंथ” अवार्ड से सम्मानित किया गया। श्री मोहित चंद्रा ,महाप्रबंधक ने यह पुरस्कार इनके कठिन, समर्पित असाधारण प्रदर्शन और प्रतिभाशाली योगदान के लिए प्रदान किया और इन्हें बधाई दी।

1.श्री सिंह, ने कंप्रेसर लेग/बैटरी बॉक्स आदि के लिए विभिन्न ड्राइंग की समीक्षा और टेम्पलेट तैयार करने का कार्य साथ शेल फैब्रिकेशन लक्ष्यों को पूरा करने के लिए योगदान दिया है । इन्होंने विभिन्न विभागों के बीच समन्वय स्थापित करते हुए चालू वित्तीय वर्ष 2026-2027 में शेल का उच्चतम उत्पादन हासिल करने मे सहरानीय योगदान दिया है।
2.श्री रजक , ने यार्ड में लोको शंटिंग संचालन के नियंत्रण के क्षेत्र में असाधारण सेवाएँ प्रदान की है। । इनकी उत्कृष्ट देखरेख और कुशल योजना ने जटिल लोकोमोटिव गतिविधियों को प्रभावी ढंग से प्रबंधित करने में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। किसी भी दुर्घटना से बचाव के लिए परिचालन सुरक्षा के महत्वपूर्ण क्षेत्र में सुरक्षित शंटिंग प्रक्रियाओं का सफल क्रियान्वित किया है।
3.श्री बनर्जी, व्हील शॉप मे क्रेन चालक के रूप में कार्यरत हैं । इन्होंने जून 2026 माह मे 72 एल/एस व्हील सेट के उत्पादन लक्ष्य को प्राप्त करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। इनकी लगन, कौशल और क्रेन संचालन के निरंतर प्रदर्शन ने शॉप के उत्पादन लक्ष्यों को पूरा करने में अहम भूमिका निभाई है।

4.श्री पॉल , कैब लाइट फिटिंग, सिग्नल एक्सचेंज फिटिंग और एयर ड्रायर कनेक्शन जैसे महत्वपूर्ण कार्यों को अत्यंत सावधानी से संभालते हैं। पर्यवेक्षक की अनुपस्थिति में भी ये सेक्शन का पूरा प्रभार संभालते हैं और संचालन को सुचारू रूप से चलाते हैं।
5. कुशल वेल्डर के रूप मे ,श्री दे ने अपने कर्तव्यों के प्रति असाधारण निष्ठा, समय की पाबंदी और समर्पण का प्रदर्शन किया है। प्रतिष्ठित अमृत भारत परियोजना के लिए WAP-5 लोकोमोटिव के निर्माण और रूपांतरण कार्यों के दौरान इन्हें कई लोकोमोटिव में गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त एमएस (MS)पाइपों की मरम्मत का महत्वपूर्ण कार्य , अपनी तकनीकी विशेषज्ञता, और सटीक वेल्डिंग कौशल के बल पर, उन्होंने प्रत्येक लोकोमोटिव में मरम्मत का कार्य सफलतापूर्वक पूरा किया।
6.श्री साहा, ने अपनी विभाग मे स्थापना संबंधी मामलों विशेष रूप से एमएसीपी (MACP) योजना के तहत वेतन निर्धारण, पदोन्नति, पेंशन संशोधन मामलों और अधिकारियों एवं कर्मचारियों से संबंधित अन्य सेवा संबंधी कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इनके निष्ठापूर्ण प्रयासों से आधुनिकीकरण कार्य और आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी निर्धारित समय सीमा के अंदर पूरी की गई।हाल ही में इन्होंने पेंशन संशोधन और वेतन निर्धारण से संबंधित कई लंबे समय से लंबित कर्मचारी शिकायतों का भी सफलतापूर्वक निपटारा किया।
