
कोलकाता । निर्वाण पीठाधीश्वर आचार्य महामण्डलेश्वर, राजगुरु बीकानेर स्वामी विशोकानंद भारती महाराज ने श्री गुरु गीता पर सत्संग भवन में अपने प्रवचन में कहा ईश्वर प्राप्ति – मोक्ष का मार्ग गुरु की कृपा से सरल है । गुरु गोविंद दोऊ खड़े, काके लागूं पांय, बलिहारी गुरु आपने, जिन गोविंद दियो बताय । माता-पिता जन्म देते हैं, लेकिन गुरु शिष्य को संस्कारित करते हैं । जिस प्रकार कुम्हार मिट्टी को सुंदर घड़ा बनाता है, उसी तरह गुरु शिष्य की कमियों को दूर कर उसे एक परिपक्व इंसान बनाते हैं । बचपन में विद्यालय से उच्च शिक्षा तक गुरु का मार्गदर्शन आवश्यक है । सत्संग एवं गुरु का सानिध्य मोक्ष और परम सत्य का साक्षात्कार कराने का माध्यम है । सत्संग भवन के ट्रस्टी पण्डित लक्ष्मीकांत तिवारी, दीपक मिश्रा ने श्रद्धालु भक्तों से गुरु गीता प्रवचन का लाभ लेने का निवेदन किया ।
