सत्संग भवन में श्रद्धा और परंपरा के साथ रथयात्रा उत्सव

कोलकाता । सत्संग भवन में परम्परा, आस्था, श्रद्धा से भगवान जगन्नाथ, उनके भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा की रथ यात्रा में सत्संग भवन के ट्रस्टी पण्डित लक्ष्मीकांत तिवारी, शकुंतला तिवारी, दीपक मिश्रा, सत्यनारायण भट्टड़, प्रदीप आसोपा, मुकेश शर्मा, युवाचार्य आकाश शर्मा, संजय उपाध्याय, डॉ. आर एस मिश्रा, पुरुषोत्तम तिवारी, अशोक तिवारी, यशवर्धन भूतड़ा, मनीष कपूर, राजू शर्मा, अभय पाण्डेय एवं श्रद्धालु भक्त शामिल हुए l


दीपक मिश्रा ने बताया पौराणिक मान्यताओं के अनुसार माता सुभद्रा ने द्वारका भ्रमण की इच्छा जताई थी । तब भगवान श्रीकृष्ण और बलराम बहन सुभद्रा को अपने रथ पर बैठाकर नगर भ्रमण के लिए निकले थे । इसी प्रेम और स्मृति में प्रत्येक वर्ष रथ यात्रा निकाली जाती है । सनातन हिन्दू संस्कृति की विरासत रथयात्रा परस्पर प्रेम और सद्भाव का संदेश लेकर मनाई जाती है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *