रानीगंज के टीडीबी कॉलेज में एबीवीपी का 78वां स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया

नशा मुक्त कैंपस और पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प, किया गया वृक्षारोपण

रानीगंज। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की रानीगंज टीडीबी कॉलेज इकाई द्वारा गुरुवार को संगठन का 78वां स्थापना दिवस उत्साह, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति के वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ परिषद के ध्वज के ध्वजारोहण के साथ हुआ। इस अवसर पर विभाग के सहसंयोजक विकास ठाकुर तथा जिला मीडिया प्रभारी गौतम कुमार महतो,​सनी यादव,​अश्विन कुमार,पंकज सिंह,गणेश रजक साहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे ।कार्यक्रम के दौरान एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने संगठन के गौरवशाली इतिहास, राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका तथा छात्र हितों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया। इस अवसर पर संगठन ने टीडीबी कॉलेज परिसर को ‘नशा मुक्त कैंपस’ बनाने का संकल्प लिया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि विद्यार्थियों को नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखकर स्वस्थ, सुरक्षित और सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण तैयार करना परिषद की प्राथमिकता है। स्थापना दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए कॉलेज परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। कार्यकर्ताओं ने पौधे लगाकर उनके संरक्षण का संकल्प लिया और अधिक से अधिक लोगों से पर्यावरण संरक्षण के अभियान से जुड़ने की अपील की। इस अवसर पर जिला मीडिया प्रभारी गौतम कुमार महतो ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि युवा शक्ति ही राष्ट्र की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने छात्रों से शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करने, पर्यावरण संरक्षण, नशामुक्त समाज के निर्माण तथा राष्ट्रहित के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि एबीवीपी सदैव विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और राष्ट्रहित के मुद्दों पर कार्य करती रही है और आगे भी इसी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करती रहेगी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में एबीवीपी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। सभी ने संगठन के 78वें स्थापना दिवस पर राष्ट्र और समाज की सेवा के लिए समर्पित भाव से कार्य करने तथा कॉलेज परिसर को स्वच्छ, हरित और नशामुक्त बनाने का संकल्प दोहराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *