फ्रेंड्स क्लब ऑफ रानीगंज का फ्रेंडशिप फैमिली बॉन्डिंग कार्यक्रम संपन्न

रानीगंज। पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में सक्रिय फ्रेंड्स क्लब ऑफ रानीगंज की ओर से स्पोर्ट्स असेंबली के नवनिर्मित डीजे हॉल में ‘फ्रेंडशिप फैमिली बॉन्डिंग, म्यूजिक, डांस एंड लाफ्टर’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्लब के सदस्यों एवं उनके परिवारों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। संगीत, नृत्य, मनोरंजक खेलों एवं विभिन्न गतिविधियों के बीच पारिवारिक एकता और आपसी सौहार्द का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम के मुख्य आकर्षणों में ‘फर्स्ट कपल टू अराइव अवार्ड’, ‘बेस्ट कपल डांसर अवार्ड’ तथा क्लब के भूतपूर्व अध्यक्षों का सम्मान समारोह शामिल रहा। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्षों को क्लब के विकास एवं सामाजिक कार्यों में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पंजाबी मोड़ पुलिस के आई सी नजमुल हुदा, प्रमुख समाजसेविका अनीशा भूवालका दुबे तथा प्रतिष्ठित समाजसेवी विश्वनाथ खरकिया उपस्थित थे। समाज के प्रति उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें स्मृति-चिह्न एवं सम्मान-पत्र देकर सम्मानित किया गया।

महासचिव अनूप सराफ एवं कार्यक्रम संयोजक श्रीवर्धन सराफ ने अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया। कार्यक्रम के दौरान सदस्यों ने स्पोर्ट्स असेंबली के नवनिर्मित डीजे हॉल में मनोरंजन के साथ यादगार शाम का आनंद लिया।

समारोह के अंत में संस्था के अध्यक्ष सरदार दलजीत सिंह वाधवा ने सभी अतिथियों, सदस्यों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापन किया। उन्होंने कहा कि फ्रेंड्स क्लब पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ सामाजिक समरसता, पारिवारिक मूल्यों और आपसी भाईचारे को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भविष्य में भी इस प्रकार के आयोजन करता रहेगा। पूर्व अध्यक्षों मे दीपक कालोटिया, मनीष चौधरी, पंकज सोमानी ,विनोद बंसल, महेंद्र बगारिया ,शरद जगनानी, गणेश गुप्ता, संजय बरनवाल ,अमित भूत ,सुजीत अग्रवाल, अरुण भारतीया एवं अनूप सराफ जी को विशेष रूप से सम्मानित किया गया सभी को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *