
बेलूर । श्री बेलूर ब्राह्मण पंचायत द्वारा गत 32 वर्षों से बेलूर स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 1, 2 पर यात्रियों की सुविधा के लिए पेय जल सेवा निरंतर प्रदान की जा रही है । निर्जला ग्यारस के दिन प्रचण्ड धूप – गर्मी में यात्रियों के लिए मटके का ठंडा पानी, फ्रूटी, जलजीरा एवं अन्य शीतल पेय वितरण कर हजारों की संख्या में लोगों को गर्मी से राहत दिलाने में कार्यकर्ताओं ने सेवा की । सज्जन सहल ने बताया 2 हजार से अधिक फ्रूटी, आइसक्रीम, शीतल पेय रेल यात्रियों को बेलूर स्टेशन पर वितरित कर मानव सेवा में समाज सेवी विद्याधर चोटिया, अध्यक्ष बिमल पारीक, अनिल गंगावत, निर्मल शर्मा, अनिल बिल एवं कार्यकर्ता सक्रिय रहे । श्री बेलूर ब्राह्मण पंचायत अनेक सेवाकार्यों को वर्षों से जनहित में संचालित कर रही है ।
