
कोलकाता । महा आल इंडिया मारवाड़ी फेडरेशन के प्रतिनिधि मंडल ने राज्य के कैबिनेट मंत्री डॉ. अजय कुमार पोद्दार से मुलाकात कर वर्तमान राजनीतिक परिवर्तन में मारवाड़ी समाज की भूमिका और पश्चिम बंग के विकास में समाज के योगदान पर सार्थक चर्चा की । समाजसेवी कृष्ण कुमार सिंघानिया ने बताया माननीय मंत्री महोदय ने संस्था द्वारा किए जा रहे सेवाकार्यों की सराहना करते हुए हरसंभव सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया । प्रतिनिधि मंडल में संस्था के अध्यक्ष रतनलाल अग्रवाल, महासचिव किशन किल्ला और वरिष्ठ संरक्षक के के सिंघानिया, ओम प्रकाश तोदी, शंभू मोदी शामिल थे । माननीय मंत्री डॉ. अजय कुमार पोद्दार ने संस्था के कार्यक्रमों में उपस्थित होने का आश्वासन दिया ।
