
वी आई पी अंचल माहेश्वरी महिला संगठन के सहयोग की सराहना ।
कोलकाता । नागरिक स्वास्थ्य संघ ने नेत्र चिकित्सा में सुविधाओं का विस्तार करते हुए वृहत्तर कोलकाता प्रादेशिक महिला संगठन के अंतर्गत वी आई पी अंचल माहेश्वरी महिला संगठन द्वारा प्रदत्त अत्याधुनिक स्लिट लैम्प मशीन को मानव सेवा के लिये समर्पित किया । वी आई पी अंचल माहेश्वरी महिला संगठन की अध्यक्ष पुष्पा मूंधड़ा, वर्षा डागा, सरोज तापड़िया, सरला बिन्नानी, गायत्री लोहिया, अर्पणा दम्मानी, अनु सोमानी, किरण मंत्री, सरोज पचीसिया एवं अतिथियों का स्वागत नागरिक स्वास्थ्य संघ के उपाध्यक्ष इन्द्र कुमार डागा, सचिव विकाश चन्द चांडक, गोवर्धन मूंधड़ा, आलोक दम्मानी, अशोक दुजारी, अविनाश गुप्ता, विजय बागड़ी, बसन्त (झबरू) दुजारी एवं कार्यकर्ताओं ने किया । पुष्पा मूंधड़ा एवं वर्षा डागा ने माहेश्वरी महिला संगठन द्वारा निरन्तर किये जा रहे सेवा कार्यों की जानकारी दी । अतिथियों ने नागरिक स्वास्थ्य संघ एवं संघश्री के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए कहा सेवा परमो धर्म, 75 वर्षों की यशस्वी यात्रा, मानव सेवा से नागरिक स्वास्थ्य संघ ने विशिष्ट स्थान कायम किया है । अतिथियों ने संघ नेत्रालय का भ्रमण कर संघ के अध्यक्ष कुंज बिहारी अग्रवाल, उपाध्यक्ष विनोद गुप्ता के मार्गदर्शन में संचालित सेवाकार्यों में हरसंभव सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया । इन्द्र कुमार डागा ने संघ के सेवा कार्यों एवं भावी योजनाओं की जानकारी दी । विकाश चन्द चांडक ने बताया अत्याधुनिक ओ सी टी एवं यार्क लेजर मशीन, फ़ेको मशीन, ऑटोरिफ्रेक्टोमीटर सहित नई अत्याधुनिक मशीन की सुविधा से संघ नेत्रालय अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित नेत्र हॉस्पिटल का रूप ले रहा है । संचालन आलोक दम्मानी ने किया ।
