मैथन एलॉयज लिमिटेड के सीएमडी सुभाष अगरवाला की बजट पर प्रतिक्रिया।

कोलकाता। मैथन एलॉयज लिमिटेड के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी) सुभाष अग्रवाला ने पश्चिम बंगाल सरकार के बजट का स्वागत करते हुए कहा कि वित्त मंत्री डॉ. स्वप्न दास गुप्ता द्वारा प्रस्तुत बजट राज्य के समग्र और संतुलित विकास की सोच को प्रतिबिंबित करता है।
उन्होंने कहा कि यह बजट आर्थिक विकास को नई गति देने के साथ-साथ लोगों के जीवन स्तर में सुधार लाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। राज्य सरकार ने आधुनिक बुनियादी ढांचे के महत्व को समझते हुए कई दूरदर्शी परियोजनाओं की घोषणा की है, जो पश्चिम बंगाल की अर्थव्यवस्था को नई दिशा देंगी।
सुभाष अग्रवाला ने कहा कि कल्याणी में प्रस्तावित ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट, पुरुलिया, कालूरघाट और मालदा में नए एयरपोर्टों का विकास, कूचबिहार हवाई अड्डे का विस्तार, ताजपुर में गहरे समुद्री बंदरगाह की स्थापना, डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर, मल्टी-मॉडल लॉजिस्टिक्स हब, इंडस्ट्रियल पार्क तथा दुर्गापुर में सेमीकंडक्टर निर्माण इकाई जैसी परियोजनाएं राज्य में निवेश और औद्योगिक विकास को बढ़ावा देंगी।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इन महत्वाकांक्षी योजनाओं के माध्यम से पश्चिम बंगाल देश के प्रमुख औद्योगिक और व्यापारिक केंद्रों में अपनी मजबूत पहचान स्थापित करेगा। उन्होंने बजट को उद्योग, व्यापार और वाणिज्य के लिए प्रगतिशील तथा भविष्य उन्मुख बताते हुए राज्य सरकार की पहल की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *