
रानीगंज, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, रानीगंज शाखा की ओर से शनिवार देर शाम आईएमए भवन में रानीगंज और जमुरिया के विधायक को सम्मानित किया गया।
रानीगंज के विधायक पार्थो घोष और जमुरिया के विधायक डॉ. बिजन मुखर्जी को फूलों का गुलदस्ता और पौधा देकर सम्मानित किया गया।
आईएमए रानीगंज शाखा की अध्यक्ष डॉ. चैताली बसु ने कहा, “रानीगंज और जमुरिया के दोनों विधायक कर्मठ हैं और समाज सेवा में पहले से निरंतर प्रयासरत रहते थे। इसी वजह से जनता ने समर्थन देकर उन्हें विधायक बनाया है। अब क्षेत्र में चौतरफा विकास का काम होगा। वर्षों से लोग बुनियादी सुविधाओं से वंचित हैं, उन्हें उनका अधिकार जरूर मिलेगा।”
विधायक डॉ. बिजन मुखर्जी ने कहा, “रानीगंज मेरी कर्मभूमि रही है। यहां के लोगों को जो भी असुविधाएं हैं, रानीगंज के विधायक जरूर समस्याओं का निदान करेंगे।”
इस अवसर पर आईएमए के सदस्यों ने दोनों विधायकों का सम्मान किया।
