प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूरे होने पर रानीगंज में विशेष पूजा-अर्चना, भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की गई

रानीगंज। देश के प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूरे होने के अवसर परआज रानीगंज स्थित बरदही मंदिर में भारतीय जनता पार्टी की ओर से एक विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, सफल एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए देश के निरंतर विकास और समृद्धि के लिए प्रार्थना की गई। इस कार्यक्रम में भाजपा रानीगंज मंडल-1 के अध्यक्ष शमशेर सिंह, तुषार क्रांति बनर्जी, शंकर साव, आनंद साव, रानी केसरी, मनोज वर्मा, सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे। मंदिर परिसर में धार्मिक अनुष्ठान और पूजा-पाठ के माध्यम से प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की प्रगति को लेकर संतोष व्यक्त किया गया। इस अवसर पर भाजपा नेताओं ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री के रूप में लगातार 12 वर्षों तक देश का नेतृत्व कर एक महत्वपूर्ण राजनीतिक उपलब्धि हासिल की है। उनके नेतृत्व में भारत ने विकास, आधारभूत संरचना, डिजिटल क्रांति, अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठा तथा जनकल्याणकारी योजनाओं के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। भाजपा नेताओं ने कहा कि वर्ष 2014 से पहले देश में विभिन्न स्तरों पर भ्रष्टाचार के आरोप चर्चा का विषय बने रहते थे, लेकिन पिछले 12 वर्षों के दौरान केंद्र सरकार ने पारदर्शिता और सुशासन को प्राथमिकता देते हुए कार्य किया है। उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास और जनसेवा की नई दिशा प्राप्त की है। कार्यकर्ताओं ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने का यह अवसर उनके लिए विशेष महत्व रखता है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में भी प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश नई ऊंचाइयों को छुएगा और विकास की गति और तेज होगी। पूजा-अर्चना के उपरांत उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं तथा प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रहित और जनकल्याण के संकल्प के साथ किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *