
कुल्टी:इंटरनेशनल इक्विटेबल ह्यूमन राइट्स सोशल काउंसिल (IEHRSC) के चेयरमैन संजय सिन्हा के कर-कमलों द्वारा कुल्टी विधानसभा क्षेत्र में संगठन के एक नए कार्यालय का गरिमामयी माहौल में उद्घाटन किया गया। इस नए कार्यालय की स्थापना का मुख्य उद्देश्य आने वाले दिनों में कुल्टी ब्लॉक के सभी सदस्यों को एकजुट करना, मानवाधिकारों की रक्षा करना और आम जनता की शिकायतों व समस्याओं का त्वरित समाधान करना है। चेयरमैन संजय सिन्हा ने अपने संबोधन में कहा कि, ‘ मानवाधिकार के प्रति जागरूक रहना बेहद जरूरी है,लेकिन दुर्भाग्यवश आज भी इस मामले में हमारा ग्राफ काफी नीचे है है।इसलिए,आज ही हमारे मिशन से जुड़कर जागरूकता अभियान का हिस्सा बनिए।’ उन्होंने सभी नए सदस्यों को बधाई देते हुए कहा, ‘ पहले खुद को जागरूक बनाइए,फिर परिवार,आपका पड़ोस और शहर भी जागरूक हो जाएगा।’इस विशेष उद्घाटन समारोह और संगठनात्मक बैठक में राज्य कमेटी, जिला कमेटी और ब्लॉक कमेटी के तमाम वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के आयोजक ने समारोह में उपस्थित सभी अतिथियों और सदस्यों का हृदय से आभार व धन्यवाद प्रकट किया।चेयरमैन संजय सिन्हा का बड़ा एक बड़ा बयान बयान यह भी था कि, ‘मानवाधिकारों की रक्षा केवल हमारा कानूनी कर्तव्य नहीं, बल्कि हमारा सामाजिक और नैतिक धर्म है। कुल्टी में इस नए कार्यालय की शुरुआत केवल एक इमारत का उद्घाटन नहीं है, बल्कि यह आम जनता के विश्वास का नया केंद्र है। हमारा उद्देश्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को न्याय दिलाना और उसके अधिकारों की रक्षा करना है। मैं कुल्टी ब्लॉक के सभी सदस्यों से आह्वान करता हूँ कि वे पूरी निष्ठा के साथ जनता के बीच जाएं, उनकी समस्याओं को सुनें और उनका समाधान करें। जब तक समाज से अन्याय और शोषण का खात्मा नहीं हो जाता, हमारा संघर्ष जारी रहेगा। ‘इस उद्घाटन के बाद से स्थानीय लोगों में एक नई उम्मीद जगी है और संगठन के कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है।
स्वागत भाषण प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष विश्वजीत चटर्जी ने दिया,जबकि धन्यवाद ज्ञापन कुल्टी ब्लॉक अध्यक्ष राजशेखर साधु ने दिया।मुख्य रूप से उपस्थित थे प्रदीप सिंह, दीपांजना दे कुंडू,माला माजी,अमित सिंह,सतबीर सिंह,हीरा पाठक,बीरेंद्र सिंह,संजय दास,काजल बाउरी,सोमा चटर्जी,तन्मय कुंडू,चंदन कुंडू,डॉक्टर सी एन प्रसाद आदि।
