
कोलकाता — रियल्टर्स एंड एस्टेट कंसल्टेंट्स एसोसिएशन (RECA) कोलकाता का वर्ष २०२६-२७ हेतु चुनाव ३० मई २०२६ को हल्दीराम बैंक्वेट, बालीगंज में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। २००५ में स्थापित यह एकमात्र संगठित रियल्टर्स संस्था, जिसमें कुल १४० सदस्य हैं, ने इस चुनाव में १०८ सदस्यों की भागीदारी दर्ज की, जिन्होंने बैलेट प्रणाली के माध्यम से अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
चुनाव प्रक्रिया का संचालन विनीत कोठारी ने चुनाव अधिकारी के रूप में किया, जबकि अशोक अजितसरिया चुनाव पर्यवेक्षक रहे। दोनों ने मिलकर चुनाव की पारदर्शिता, निष्पक्षता और लोकतांत्रिक प्रक्रिया सुनिश्चित की। चुनाव परिणामों में विजयी उम्मीदवारों ने बड़े अंतर से जीत हासिल की।
नव-निर्वाचित पदाधिकारियों की घोषणा इस प्रकार हुई:
अध्यक्ष: आनंत जैन
सचिव: सुनील जैसवाल
कोषाध्यक्ष: नितिन बैद
उपस्थित सभी सदस्यों ने नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दीं। नव-निर्वाचित टीम ने सदस्यों के विश्वास, समर्थन, आशीर्वाद और सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया और नई कार्यकारिणी के नेतृत्व में RECA कोलकाता को और अधिक सशक्त, संगठित तथा प्रगतिशील बनाने का संकल्प लिया।
