आर्ट ऑफ़ लिविंग के संस्थापक का जन्मोत्सव

रानीगंज/ परम पूज्य गुरुदेव श्री श्री रवि शंकर जी के 70वें जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में हैप्पीनेस सेंटर, आसनसोल में भव्य भजन क्लबिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस आध्यात्मिक संध्या का संचालन भक्ति वेव्स द्वारा धर्मवीर सिंह एवं उनकी टीम ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी, कृष्णा प्रसाद एवं बम्बा मुखर्जी उपस्थित रहे। मधुर भजनों, उत्साह और दिव्य ऊर्जा से वातावरण भक्तिमय हो उठा। लगभग 700 लोगों ने इस विशेष आयोजन में भाग लेकर गुरुदेव के प्रति अपनी श्रद्धा और प्रेम व्यक्त किया। यह आयोजन आनंद, सेवा और भक्ति का अद्भुत संगम बना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *