कुल्टी में भाजपा की बड़ी जीत, डॉ. अजय कुमार पोद्दार के समर्थन में भव्य जुलूस

करीब 26,000 वोटों से जीत के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह, सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब

कुल्टी। कुल्टी विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी डॉ. अजय कुमार पोद्दार की लगभग 26,000 से अधिक वोटों से हुई शानदार जीत के बाद पूरे क्षेत्र में जश्न का माहौल देखने को मिला। इस ऐतिहासिक विजय के उपलक्ष्य में कार्यकर्ताओं और समर्थकों द्वारा एक भव्य विजय जुलूस निकाला गया।
जुलूस के दौरान सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक शामिल हुए। ढोल-नगाड़ों, आतिशबाजी और नारों के साथ पूरे इलाके में जीत का उत्सव मनाया गया। समर्थकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया और भाजपा नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया।
डॉ. अजय कुमार पोद्दार ने इस जीत को जनता का आशीर्वाद बताते हुए कहा कि यह जीत कुल्टी की जनता के विश्वास और विकास की उम्मीदों की जीत है। उन्होंने आश्वासन दिया कि वे क्षेत्र के समग्र विकास और जनकल्याण के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे।
जुलूस के दौरान सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए थे, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। कुल्टी में इस जीत को लेकर लोगों में खासा उत्साह और उम्मीद देखी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *