
कोलकाता । चुनाव में सफलता अंतिम लक्ष्य नहीं है, जनादेश का सम्मान करें । उपरोक्त विचार व्यक्त करते हुए समाजसेवी दीपक मिश्रा ने कहा पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में जनादेश से विजयी भाजपा विधायकों से निवेदन है कि राज्य के औद्योगिक विकास, नारी सुरक्षा, शांतिपूर्ण कानून व्यवस्था एवम् संविधान प्रदत्त नागरिक सुविधा प्रत्येक नागरिक – परिवार को मिले, इस उद्देश्य से कर्तव्य निष्ठा से कार्य करे । मातृ शक्ति, समाज में बहन – बेटी का सम्मान करना हमारा नैतिक कर्तव्य है । पश्चिम बंगाल के निवासी देवी काली, देवी दुर्गा के साधक हैं । गौरवशाली सोनार बांग्ला की पहचान फिर प्रतिष्ठित हो, इस शुभकामना के साथ जनादेश का सम्मान करते हुए सभी विजयी विधायकों को बधाई ।
दीपक मिश्रा,
अध्यक्ष – कलकत्ता कान्यकुब्ज सभा
