
कोलकाता । कर्तव्य पथ पर जीत आसान नहीं होती । समय परिवर्तनशील है, प्रत्येक दिन कुछ अच्छा करने का अवसर होता है । उपरोक्त विचार व्यक्त करते हुए समाजसेवी सांवरलाल खरकिया ने कहा जनादेश कर्तव्य पथ पर कार्य करने की शक्ति है, प्रेरणा देता है । पश्चिम बंगाल में 4 मई 2026 के विधान सभा चुनाव में जनादेश को ध्यान में रखते हुए ट्रांसपोर्ट व्यापारियों की सुविधा, औद्योगिक विकास, नारी सुरक्षा – सशक्तिकरण, शिक्षा – चिकित्सा सुविधा, महंगाई पर नियंत्रण एवं भारत के संविधान में प्रदत्त नागरिक अधिकार समानता के आधार पर मिले, इस आशा के साथ भाजपा की नव – निर्वाचित राज्य सरकार को बधाई, शुभकामना देता हूं ।
सांवरलाल खरकिया, समाजसेवी
