147 नागरिकों में चश्मा वितरण

कोलकाता । सेवा परमो धर्म का अनुसरण करते हुए फतेहपुर शेखावाटी प्रगति संघ ने सारंगा (नलपुर रेलवे स्टेशन) स्थित सारंगा उत्तरपाड़ा प्राइमरी स्कूल में 147 नागरिकों को नेत्र परीक्षण उपरान्त चश्मा वितरण किया ।

संस्था के सचिव काशी प्रसाद धेलिया ने बताया गौसेवा, भीषण गर्मी में शर्बत वितरण, जरूरतमंद नागरिकों को वस्त्र वितरण, विद्यालय एवं अनाथाश्रम में सेवा कार्यों में कमल सराफ, अजय सराफ, ब्रह्मदत्त बरवाड़िया, प्रकाश गोयनका, मनोज गोयनका एवं कार्यकर्ताओं का सहयोग रहता है ।

पंकज देवड़ा, मनोज चमड़िया, विश्वनाथ देवड़ा, विनोद चमड़िया, सतीश झा, प्रदीप शर्मा एवं प्रभात कुमार टकल ने सक्रिय रह कर सेवा कार्य को सफल बनाया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *