काव्य-नाद से गूँजा कोलकाता: मंगल पांडे के बलिदान को कवियों ने किया नमन

कोलकाता:10 अप्रैल । ‘राष्ट्र जागरण धर्म हमारा’ के ध्येय वाक्य के साथ राष्ट्रीय कवि संगम, पश्चिम बंगाल प्रांत की मासिक काव्य-गोष्ठी गिरीश पार्क स्थित डॉ. आर. एस. जोशी चैंबर में संपन्न हुई। इस अवसर पर स्वाधीनता संग्राम के प्रथम नायक शहीद मंगल पांडे के बलिदान दिवस (8 अप्रैल) पर उन्हें भावपूर्ण भावांजलि अर्पित की गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ सुश्री हिमाद्री मिश्रा की मधुर सरस्वती वंदना से हुआ। गोष्ठी की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार श्री हीरालाल जायसवाल ने की। मुख्य अतिथि के रूप में श्री सुशील ठाकुर ‘साहिल’ एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में सुश्री दुर्गा देवी जायसवाल उपस्थित रहीं। प्रांतीय अध्यक्ष गिरिधर राय के ओजस्वी सानिध्य में राष्ट्रप्रेम का ज्वार उमड़ पड़ा।
काव्य पाठ एवं सहभागिता: गोष्ठी में हिमाद्रि मिश्रा, रामाकांत सिन्हा,अश्विनी झा, रंजना झा, चंद्रिका प्रसाद पांडे ‘अनुरागी’, विजय कुमार शर्मा, डॉ. मनोज मिश्र, कमल पुरोहित ‘अपरिचित’, विजय शर्मा, राम नारायण झा, ओम प्रकाश चौबे, प्रदीप कुमार धानुक और मानस कुमार जैसे प्रतिष्ठित रचनाकारों ने अपनी ओजस्वी पंक्तियों से सदन को सराबोर कर दिया।

मंच का सफल संचालन सुश्री ललिता जोशी ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सुशील जोशी , ललिता जोशी, रामा कांत सिन्हा ‘सुजीत’, विनय कुमार शर्मा और कमल पुरोहित की सक्रिय भूमिका रही।

अध्यक्षीय वक्तव्य में श्री हीरालाल जायसवाल ने संस्था के प्रयासों की सराहना की। अंत में प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. गिरिधर राय ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए साहित्य के माध्यम से राष्ट्र सेवा का संकल्प दोहराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *