जामुड़िया में बदलाव की लहर का दावा, जनसंपर्क अभियान को मिल रहा व्यापक समर्थन—डॉ. बिजन मुखर्जी

जामुड़िया। जामुड़िया विधानसभा क्षेत्र में चुनावी गतिविधियां तेज होती जा रही हैं। इसी बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशी डॉ. बिजन मुखर्जी ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए क्षेत्र में बदलाव की लहर चलने का दावा किया। उन्होंने विश्वास जताया कि आगामी विधानसभा चुनाव में जामुड़िया सीट पर भाजपा की जीत तय है और पूरे पश्चिम बंगाल में भी भाजपा सरकार बनने की प्रबल संभावना है। डॉ. मुखर्जी ने राज्य की सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए आरोप लगाया कि उसके कार्यकाल में जामुड़िया विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य लगभग ठप रहा है। उन्होंने कहा कि सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य और रोजगार जैसे बुनियादी मुद्दों पर सरकार पूरी तरह विफल रही है, जिसके कारण आम जनता में व्यापक असंतोष व्याप्त है। भाजपा प्रत्याशी ने बताया कि उनके जनसंपर्क अभियान को क्षेत्र में जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि विभिन्न इलाकों में भ्रमण के दौरान जनता का उत्साह साफ दिखाई दे रहा है और लोग खुलकर परिवर्तन के पक्ष में सामने आ रहे हैं। उनके अनुसार, जनता अब विकास, रोजगार और बेहतर सुविधाओं के मुद्दे पर मतदान करने के लिए तैयार है।
डॉ. मुखर्जी ने आगे कहा कि यदि उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने का अवसर मिलता है, तो वे जामुड़िया के लोगों की प्रमुख समस्याओं को उनके समक्ष विस्तार से रखेंगे। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में नए रोजगार के अवसर सृजित करने, औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने और आधारभूत संरचनाओं को मजबूत करने के लिए वे प्रधानमंत्री से चर्चा करेंगे।
इस दौरान उन्होंने जामुड़िया क्षेत्र में बढ़ते प्रदूषण को गंभीर समस्या बताते हुए कहा कि कई निजी कारखानों से निकलने वाला काला धुआं स्थानीय लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डाल रहा है। उन्होंने इस समस्या के स्थायी समाधान की आवश्यकता पर जोर दिया और कहा कि इसके लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे।
डॉ. मुखर्जी ने आश्वासन दिया कि यदि राज्य में भाजपा की सरकार बनती है, तो जामुड़िया में सबसे पहले पेयजल संकट को दूर किया जाएगा। इसके साथ ही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी तथा शिक्षा के क्षेत्र में विशेष ध्यान देकर एक सशक्त, शिक्षित और स्वस्थ समाज के निर्माण की दिशा में कार्य किया जाएगा। उन्होंने अंत में विश्वास व्यक्त किया कि इस बार जनता विकास और बदलाव के मुद्दे पर मतदान करेगी और जामुड़िया में एक नई दिशा और नई शुरुआत देखने को

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *