
गोकुल अग्रवाल बने अध्यक्ष, आकाश अग्रवाल सचिव एवं रोशन अग्रवाल कोषाध्यक्ष नियुक्त
आसनसोल। मारवाड़ी युवा मंच की आसनसोल के बर्नपुर शाखा के सत्र 2026–27 के लिए नई पीएसटी टीम का शपथ ग्रहण समारोह 6 अप्रैल को बर्नपुर स्थित पुरानहट के राजस्थानी धर्मशाला में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में समाज के अनेक गणमान्य व्यक्तियों, वरिष्ठ सदस्यों एवं मंच के पदाधिकारियों की उपस्थिति रही। समारोह में पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष श्री अनिल मोहनका, समाजसेवी श्री पवन गुटगुटिया, श्री अशोक अग्रवाल, श्री पवन अग्रवाल, शाखा अध्यक्ष श्री संजय अग्रवाल, जोनल-5 के उपाध्यक्ष श्री अतुल सिंघानिया, सहायक सचिव श्री गोकुल अग्रवाल, बर्नपुर चेतन शाखा की अध्यक्ष श्रीमती पिंकी अग्रवाल तथा कोलकाता से आए मारवाड़ी हेल्पिंग हैंड संस्था के प्रमुख श्री गोपाल शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके अलावा श्री कृष्ण अग्रवाल, श्री गोविंद अग्रवाल, श्री रिंकू अग्रवाल सहित अनेक सदस्य भी कार्यक्रम में शामिल हुए। बर्नपुर के सिंदूरी धाम के सदस्य श्री बिमल अग्रवाल एवं श्री श्याम मंडल के अध्यक्ष श्री बिपिन सिंघानिया की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई। कार्यक्रम के दौरान जोनल-5 के पूर्व उपाध्यक्ष श्री अतुल गुप्ता ने उपाध्यक्ष श्री अतुल सिंघानिया को खादा पहनाकर सम्मानित किया। वहीं, सदस्य श्री अरुण अग्रवाल द्वारा शाखा अध्यक्ष श्री संजय अग्रवाल को भी खादा देकर सम्मानित किया गया। तत्पश्चात शाखा अध्यक्ष श्री संजय अग्रवाल ने नए अध्यक्ष श्री गोकुल अग्रवाल को बैज सौंपकर औपचारिक रूप से दायित्व हस्तांतरित किया और खादा पहनाकर सम्मानित किया। इसके उत्तर में श्री गोकुल अग्रवाल ने श्री संजय अग्रवाल को स्मृति-चिह्न भेंट कर आभार व्यक्त किया। इसके पश्चात सभी अतिथियों एवं सदस्यों के सम्मान के उपरांत नई कार्यकारिणी को विधिवत शपथ दिलाई गई। पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष श्री अनिल मोहनका ने अध्यक्ष पद हेतु श्री गोकुल अग्रवाल को शपथ दिलाई। वरिष्ठ सदस्य श्री गोविंद अग्रवाल ने सचिव पद के लिए श्री आकाश अग्रवाल को शपथ दिलाई, जबकि पूर्व उपाध्यक्ष श्री अतुल गुप्ता ने कोषाध्यक्ष पद के लिए श्री रोशन अग्रवाल को शपथ दिलाई।
कार्यक्रम में नव-निर्वाचित सचिव श्री आकाश अग्रवाल द्वारा वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया, वहीं पूर्व कोषाध्यक्ष श्री अजय अग्रवाल ने पिछले वर्ष के आय-व्यय का विस्तृत लेखा-जोखा प्रस्तुत किया, जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया। इस दौरान पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष श्री अनिल मोहनका, पूर्व शाखा अध्यक्ष श्री संजय अग्रवाल, जोनल-5 के सहायक सचिव श्री गोकुल अग्रवाल एवं पूर्व उपाध्यक्ष श्री अतुल गुप्ता उपस्थित रहे।
समारोह की सफलता में शाखा के सभी सक्रिय सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। अंत में सचिव द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया तथा अल्पाहार के उपरांत कार्यक्रम का समापन हुआ।
