
जामुड़िया। तृणमूल कांग्रेस के चुनाव प्रचार अभियान के दौरान डोबराना गांव के कई बच्चे अनोखे कपड़ों में दिखे।उनमें से कुछ मुख्यमंत्री ममता बनर्जी,कुछ हरेराम सिंह,जबकि कुछ मां लक्ष्मी बने हुए थे और अपने हाथों में लक्ष्मी की कठपुतली लिए हुए थे, जिसमें मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के जनमुखी लक्ष्मी भंडार परियोजना के सीन दिखाए गए थे।स्थानीय सूत्रों का कहना है कि तृणमूल उम्मीदवार के कैंपेन के दौरान उम्मीदवार को प्रभावित करने के लिए बच्चों को इस तरह से तैयार किया गया है।गौरतलब है कि गुरुवार को जामुड़िया से तृणमूल उम्मीदवार हरेराम सिंह चुनाव प्रचार के लिए विधानसभा क्षेत्र के डोबराना इलाके में आए थे।उम्मीदवार ने डोबराना इलाके के डोबराना गांव के मुहाने पर मौजूद नेताजी सुभाष चंद्र बोस की तस्वीर पर माला चढ़ाकर अपने चुनाव अभियान की शुरुआत किया।गांव को रंग-बिरंगे गुब्बारों और पार्टी के झंडों से सजाया गया था।इसके अलावा,सड़क के दोनों ओर कतारों में खड़ी महिलाओं ने फूल-मालाओं की बारिश करके उम्मीदवार हरेराम सिंह का स्वागत किया।इस दिन, उम्मीदवार हरेराम सिंह का प्रचार जुलूस डोबराना के पात्रा पाड़ा पहुंचते ही एक अनोखा नज़ारा देखने को मिला जहां दो बच्चों में से एक ममता बनर्जी और दूसरा तृणमूल उम्मीदवार हरेराम सिंह के रूप में तैयार होकर तृणमूल उम्मीदवार का स्वागत किया।इसके अलावा,कई और लोग मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की स्वास्थ्य सहायक कन्याश्री लक्ष्मी भंडार जैसे कई सार्वजनिक परियोजनाओं के पोस्टर पकड़े हुए देखे गए।इस दृश्य ने दिन के चुनाव प्रचार जुलूस में एक और आयाम ला दिया।इस दौरान विधायक हरेराम सिंह ने कहा कि वह अभियान में लोगों की भारी प्रतिक्रिया और भागीदारी से बहुत खुश हैं।उन्होंने कहा कि मुझे यकीन है कि मैं इस क्षेत्र से जीतूंगा।उन्होंने यह भी कहा कि अगर मैं आने वाले दिनों में फिर से विधायक चुना जाता हूं, तो मैं एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से पहले ही बता दूंगा कि मैं जामुड़िया में और क्या काम करने का इरादा रखता हूं।
