
जामुड़िया । विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां लगातार तेज होती जा रही हैं। इसी क्रम में जामुड़िया विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत तपसी क्षेत्र के कुनुस्तोड़िया मोड़ स्थित न्यू कलोनी मे तृणमूल कांग्रेस प्रत्याशी हरेराम सिंह के समर्थन मे कार्यकर्ताओं द्वारा व्यापक चुनावी प्रचार अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत पार्टी कार्यकर्ताओं ने बूथ क्षेत्र में घर-घर जाकर लोगों से संपर्क किया और उन्हें राज्य सरकार की उपलब्धियों तथा विकास कार्यों की जानकारी दी। साथ ही आगामी चुनाव में तृणमूल कांग्रेस के प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील की। प्रचार अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। उन्होंने स्थानीय निवासियों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को भी सुना और उन्हें समाधान का भरोसा दिलाया। पार्टी के स्थानीय नेताओं ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस हमेशा जनहित के कार्यों के लिए प्रतिबद्ध रही है और आगे भी क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयास करती रहेगी। उन्होंने जनता से अपील की कि विकास और स्थिरता को ध्यान में रखते हुए पार्टी का समर्थन करें। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे, जिन्होंने पूरे जोश के साथ प्रचार अभियान को सफल बनाया। इस मौके पर अंचल सभापति जगरनाथ सेठ, तपसी ग्राम पंचायत के प्रधान बिनापानी बाउरी, संजय चौधरी, अर्जुन माझी, खालिद अंसारी सहित बड़ी संख्या मे तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्त्ता और समर्थक उपस्थित रहे।
