रानीगंज के प्राथमिक विद्यालय में इनरव्हील क्लब की सराहनीय पहल, मिड डे मील हेतु वितरित किए गए बर्तन

रानीगंज। रानीगंज क्षेत्र के सीआरसोएल गांव स्थित मंडल पाड़ा प्राथमिक विद्यालय में सामाजिक सेवा का एक प्रेरणादायक उदाहरण देखने को मिला, जहां इनरव्हील क्लब ऑफ रानीगंज की ओर से स्कूली बच्चों के लिए मिड डे मील व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु नए बर्तनों का वितरण किया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में क्लब की अध्यक्ष अनीशा भुवालका दुबे सहित कई समाजसेवी महिलाएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से चंदा सराफ, जसबीर कौर, उषा भुवालका, सुनीता भुवालका, सिमरन कौर, रितिका वाधवा एवं हरप्रीत कौर ने अपनी सहभागिता दर्ज कराई और इस पहल को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई। कार्यक्रम के दौरान अनीशा भुवालका दुबे ने बताया कि बच्चों को बेहतर एवं स्वच्छ वातावरण में भोजन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह पहल की गई है। उन्होंने कहा कि इनरव्हील क्लब निरंतर समाज सेवा के कार्यों में संलग्न है और भविष्य में भी शिक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में ऐसे प्रयास जारी रखे जाएंगे। समाजसेविका जसबीर कौर ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि जरूरतमंदों की सहायता करना उनके लिए गर्व की बात है और वे आगे भी समाज के हर वर्ग के लिए तत्पर रहेंगी। उषा भुवालका ने अपनी बेटी अनीशा और उनकी टीम के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्य समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं और उन्हें इस अभियान का हिस्सा बनकर अत्यंत प्रसन्नता हुई। वहीं, चंदा सराफ ने इस पहल को हृदयस्पर्शी बताते हुए कहा कि इस तरह की सामाजिक गतिविधियां समाज में जागरूकता और सहयोग की भावना को बढ़ावा देती हैं। कार्यक्रम के दौरान सुनीता भुवालका ने बच्चों के बीच स्टील के बर्तनों का वितरण किया।
इस पहल से विद्यालय के बच्चों को मिड डे मील योजना के अंतर्गत भोजन वितरण में काफी सुविधा प्राप्त होगी। स्थानीय स्तर पर इस सामाजिक कार्य की व्यापक सराहना की जा रही है और इसे अन्य संगठनों के लिए भी प्रेरणादायक कदम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *