आस्था, भक्ति भावना से श्री श्याम बाबा का महोत्सव

कोलकाता । श्री श्याम बाबा का महोत्सव आस्था, भक्ति भावना से माथुरवैश्य भवन में मनाया गया । आयोजक मोहनलाल गुप्ता, राम गुप्ता ने बताया भजन गायक श्याम अग्रवाल, राधा श्री ने भजनों की अमृत वर्षा से भाव विभोर किया । खाटू श्याम के जयकारों एवं अलौकिक श्रृंगार से मुग्ध भक्तों ने भक्ति भावना से पूजा अर्चना की । सुमित एवं श्याम गुप्ता ने अतिथियों का स्वागत किया । राजेन्द्र गुप्ता (कपूरवाले), महेन्द्र गुप्ता, गोविन्द गुप्ता, गिरिराज गुप्ता एवं माथुरवैश्य समाज के सदस्य उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *