गवरजा गीतमाला – आनन्द पर्व मनाओ, गौरी पूजन का शुभ दिन आया है में श्रद्धालु भाव विभोर ।

कोलकाता । श्री श्री बलदेवजी गवरजा सेवा ट्रस्ट के कस्तूरी जयंती महोत्सव में बलदेवजी मन्दिर प्रांगण में खुशी लिये गौरी पूजन का शुभ दिन आया है एवम् कस्तूरी महकी इणबार, के नाचो गाओ सारे इणबार तथा सारी मंडली देवे बधाई, आनन्द पर्व मनाओ एवम् गवरजा गीतों से सभी भाव विभोर हो गये ।

गणगौर के भक्ति भजनों से गवरजामय, भक्तिमय वातावरण में इस वर्ष श्री श्री बलदेवजी गवरजा सेवा ट्रस्ट का कस्तूरी जयंती महोत्सव मनाया जा रहा है ।

संस्था के ट्रस्टी श्याम नारायण डागा, मूलचंद राठी, गोपाल दास डागा, अशोक डागा, लक्ष्मण राठी, अध्यक्ष रमेश दमानी, संयोजक प्रमोद डागा, माणिक लाल दमानी, श्रीलाल मोहता, बसन्त डागा, इन्द्र कुमार बागड़ी, जयकिशन राठी, विजय सादानी, विकास दुजारी, बल्लभ डागा, राजीव डागा, महेश दमानी, राहुल मोहता, मनमोहन बागड़ी, जगदीश बागड़ी, सम्मिलित सभा के प्रतिनिधि उमेश बागड़ी, चन्द्रू दमानी, श्रीबल्लभ दुजारी एवम् कार्यकर्ता कस्तूरी जयंती महोत्सव की सफलता के लिए सक्रिय हैं ।

प्रमोद डागा ने सभी गवरजा मंडलियों के पदाधिकारियों एवम् कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा आयोजन का उद्देश्य सामाजिक एकता और युवा पीढ़ी को भारतीय संस्कृति, परम्परा के प्रति जागरूक करना है । रामनारायण डागा, बसन्त मोहता, हरि चांडक, बल्लभ पचीसिया, आनन्द डागा, योगेश सोनी, गिरिराज झवर मुकेश बागड़ी, गौरव झवर, सुशील मूंधड़ा, नीरज सिंघी, गोपी मूंधड़ा, हर्षित सादानी, सुनील मूंधड़ा, वन्दना सादानी, विभा डागा, सविता चांडक, गरिमा कोठारी एवम् कार्यकर्ता गवरजा गीतमाला एवम् धार्मिक कार्यक्रमों में सक्रिय रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *