
गवरजा मंडलियों में शामिल श्रद्धालुओं का स्वागत ।
कोलकाता । गवरजा माता के स्वागत में कलाकार स्ट्रीट ने मेले का रूप ले लिया । नागरिक स्वास्थ्य संघ ने परम्परा अनुसार कलाकार स्ट्रीट – माला पाड़ा मोड़ पर नवरूपा गवरजा मंडलियों एवम् शामिल श्रद्धालुओं का स्वागत किया । गवरजा गीतों के गायन के साथ भक्तिमय वातावरण में सम्मिलित मंडलियों की जानकारी पोडकास्ट के माध्यम से दी गई, जिसमें संजय मूंधड़ा का सराहनीय सहयोग था

संघ के अध्यक्ष कुंज बिहारी अग्रवाल, उपाध्यक्ष विनोद गुप्ता, इन्द्र कुमार डागा के मार्गदर्शन में आयोजित समारोह में राज्य की मंत्री डॉ. शशि पांजा, पार्षद मीना पुरोहित, पार्षद विजय उपाध्याय, पार्षद विजय ओझा, पार्षद महेश शर्मा, एलोरा साहा, पूर्व विधायक संजय बक्शी, स्मिता बक्शी, समाजसेवी नन्द किशोर भूतड़ा, श्रीगोपाल लाखोटिया, स्वपन बर्मन, गणेश चांडक, राकेश मोहता, अशोक चांडक एवम् अतिथियों का स्वागत संघ के मैनेजिंग ट्रस्टी सुरेन्द्र अग्रवाल, सचिव विकाश चन्द चांडक, गोवर्धन मूंधड़ा, नरेन्द्र अग्रवाल, आलोक दमानी, अशोक द्वारकानी, वर्षा डागा, सीमा डागा, सुनीता दुजारी, सुधा मूंधड़ा एवम् कार्यकर्ताओं ने किया । संजय सांगानेरिया, हरि प्रकाश सोनी, सुरेश राठी, गिरिराज सोनी एवम् कार्यकर्ता सक्रिय रहे ।
