दो दिवसीय 41वां श्री नारायणी नमो नमो भजनोत्सव 28 मार्च से

कोलकाता, 23 मार्च (शंकर जालान)। श्रद्धा व भक्ति भाव के साथ दो दिवसीय 41वां श्री नारायणी नमो नमो भजनोत्सव 28-29 मार्च को आयोजित किया जाएगा। यह भव्य आयोजन लेक टाउन स्थित डिविनिटी पैवेलियन (241, गोलाघाटा रोड, श्रीभूमि) होगा। कार्यक्रम के पहले दिन यानी शनिवार (28 मार्च) को सुबह आठ बजे से गणेश पूजन, साढ़े आठ बजे ज्योत प्रज्वलन, सुबह दस बजे सौरव व केशव मधुकर द्वारा श्री नारायणी चरित्र मानस (मंगल पाठ) का सामुहिक पाठ किया जाएगा। इसके बाद विभिन्न मंडलियों द्वारा और निकिता शर्मा के कंठ से भजनों की प्रस्तुति।
इसीदिन शाम छह बजे से वृंदावन की रासलीला मंडली द्वारा होली उत्सव का विशेष आयोजन किया जाएगा। रात साढ़े सात बजे से अमोल शुभम पराशर और पौने नौ बजे से कुंवर तेजराज राणा भजन रस की सरिता प्रवाहित करेंगे।
भजनोत्सव के दूसरे यानी आखिरी दिन रविवार (29 मार्च) को सुबह 9 बजे से शोभायात्रा (श्याम लेक गार्डन से बांगुर एवेन्यू होते हुए डिविनिटी पैवेलियन तक), दोपहर एक बजे ज्योत प्रज्वलन। इसके बाद डेढ़ बजे से मूलचंद बजाज व कृष्णा यदुवंशी द्वारा भजनों की प्रस्तुति। शाम साढ़े चार बजे से महाकाल के डमरू वादकों संग गणगौर उत्सव, शाम साढ़े पांच बजे श्री रामलला जन्मोत्सव और
रात दस बजे काशी के दशसमवेध घाट के पंडितों द्वारा महाआरती होगी। यह जानकारी देते हुए मनोज चांदगोठिया ने बताया कि इस तरह का आयोजन प्रत्येक वर्ष किया जाता है, जिसका मकसद भक्तों को जोड़ना और भक्ति रस में सराबोर करना है। दो दिवसीय
आयोजन को सफल बनाने में विवेक रूइया, अशोक तुलस्यान, अशोक जालान, उदय जालान, मनोज तुलस्यान, अरविंद बुबना और श्याम जालान सक्रियता से जुटे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *