
जामुड़िया। आगामी विधानसभा चुनाव 2026 को ध्यान में रखते हुए जामुड़िया विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने जनसंपर्क अभियान को तेज कर दिया है। इसी क्रम में रविवार को तपसी ग्राम पंचायत अंतर्गत कुनुस्तोड़िया क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी डॉ. बिजन मुखर्जी के नेतृत्व में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इस कार्यक्रम को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला और बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता व समर्थक इसमें शामिल हुए। इस अभियान के दौरान भाजपा प्रत्याशी डॉ. बिजन मुखर्जी स्वयं कार्यकर्ताओं के साथ घर-घर पहुंचे और स्थानीय लोगों से सीधा संवाद स्थापित किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और भाजपा की नीतियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही उन्होंने मतदाताओं से आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में मतदान करने और भारी बहुमत से विजयी बनाने की अपील की। जनसंपर्क अभियान के दौरान क्षेत्र के निवासियों ने भी अपनी विभिन्न समस्याएं और मांगें प्रत्याशी के समक्ष रखीं। लोगों ने मूलभूत सुविधाओं, रोजगार, सड़क, जलापूर्ति तथा अन्य स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। डॉ. बिजन मुखर्जी ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुना और भरोसा दिलाया कि यदि वर्ष 2026 में जामुड़िया विधानसभा में भाजपा की सरकार बनती है, तो क्षेत्र के समग्र विकास को प्राथमिकता दी जाएगी तथा जनता की हर समस्या का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने कहा, “हमारा लक्ष्य जामुड़िया को विकास की नई दिशा देना है। भाजपा की सरकार बनने पर पारदर्शिता, सुशासन और जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से हर वर्ग के लोगों को लाभ पहुंचाया जाएगा। इस मौके पर शिवराम मंडल, राजू मंडल, पंकज सिंह, पियो बाउरी, सुनील नुनिया, राकेश गिरी,अजीत राम, उत्तम बाउरी सहित भाजपा के कई कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे। वही इस जनसंपर्क अभियान के दौरान क्षेत्र में आम जनता में काफी उत्साह और सकारात्मक प्रतिक्रिया देखने को मिली।
