आसनसोल मे ईदगाह हाई स्कूल में अदा की गई ईद की नमाज़, मंत्री मलय घटक पहुंचे; लोगों ने दी एक-दूसरे को मुबारकबाद

 

आसनसोल। आसनसोल में ईद के पावन अवसर पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईदगाह हाई स्कूल में एकत्रित होकर पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ ईद की नमाज़ अदा की। सुबह से ही नमाज़ के लिए लोगों का जमावड़ा देखने को मिला और पूरे क्षेत्र में धार्मिक आस्था के साथ-साथ भाईचारे का माहौल बना रहा। नमाज़ अदा करने के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी और खुशियों का इज़हार किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे, जिससे आयोजन का माहौल और भी उत्साहपूर्ण हो गया। कार्यक्रम में पश्चिम बंगाल के मंत्री मलय घटक भी पहुंचे और उन्होंने लोगों को ईद की शुभकामनाएं दीं। उनके साथ आसनसोल के डिप्टी मेयर वाशिमुल हक और चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने मिलकर समाज में शांति, सद्भाव और आपसी एकता बनाए रखने का संदेश दिया। ईद के इस मौके पर पूरे इलाके में खुशी और उल्लास का वातावरण देखने को मिला, जहां लोगों ने आपसी भाईचारे के साथ त्योहार को मनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *