रानीगंज के जेके नगर निमचा चुना भट्टी में तृणमूल अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की इफ्तार पार्टी, भाईचारे का दिया संदेश

रानीगंज।आसनसोल दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के निमचा चुना भट्टी इलाके में रविवार की शाम तृणमूल कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की ओर से इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, तृणमूल नेता और विभिन्न समुदायों के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित हुए। इस इफ्तार पार्टी में आसनसोल दक्षिण ग्रामीण के तृणमूल ब्लॉक अध्यक्ष देवनारायण दास, जिला परिषद के पूर्त कर्म अध्यक्ष स्वरूप बनर्जी, रानीगंज पंचायत समिति के उपाध्यक्ष साबिर अली, तृणमूल अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के ब्लॉक अध्यक्ष शमशाद अंसारी, निमचा केकेएससी के सचिव शिबू यादव, निमचा पंचायत सदस्य दीपक पासवान, पंचायत सदस्य विकास सिंह, रानीगंज टाउन तृणमूल के उपाध्यक्ष बापी चक्रवर्ती, तृणमूल नेता प्रकाश चौहान, जेके नगर के तृणमूल नेता सुधीर सिंह, प्रवेश किस्कू, चुन भट्टी मस्जिद कमेटी के इमाम परवेज आलम तथा मुस्ताक खान सहित इलाके के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम का आयोजन जिला तृणमूल अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के सचिव शेरू खान के नेतृत्व में किया गया। वहीं कार्यक्रम को सफल बनाने में मिरोज खान, मंसूर खान और बंटी खान की अहम भूमिका रही।
इस मौके पर विकास सिंह, शेरू खान और इमाम परवेज आलम ने संयुक्त रूप से कहा कि तृणमूल अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ और निमचा चुना भट्टी मस्जिद कमेटी के सहयोग से इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया है। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में आसपास के कई इलाकों से अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों के साथ-साथ हिंदू और आदिवासी समुदाय के लोग भी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि इस इलाके की सबसे बड़ी विशेषता आपसी भाईचारा और सौहार्द है। यहां सभी लोग मिलजुल कर हर त्योहार को साथ में मनाते हैं। इफ्तार पार्टी आयोजित करने का उद्देश्य भी यही है कि सभी समुदाय के लोग एक साथ बैठकर अपने-अपने त्योहारों की खुशियां साझा करें। वक्ताओं ने कहा कि भारत भाईचारे और एकता का देश है और यहां के लोगों के बीच आपसी प्रेम और सद्भाव को कोई भी ताकत तोड़ नहीं सकती। कार्यक्रम के दौरान सभी लोगों ने एक साथ इफ्तार कर आपसी सौहार्द और एकता का संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *