अखिल भारतीय गौड़ ब्राह्मण सभा का होली प्रीति मिलन समारोह मायरा बैंक्वेट में धूमधाम से संपन्न

कोलकाता, 8 मार्च 2026: अखिल भारतीय गौड़ ब्राह्मण सभा के तत्वावधान में शनिवार, 7 मार्च को मायरा बैंक्वेट में होली प्रीति मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समाज के गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में आयोजित इस समारोह में पूर्व भारतीय पुलिस सेवा अधिकारी राजेश कुमार विशिष्ट अतिथि के रूप में शरीक हुए। प्रधान अतिथि के पद पर भगवताचार्य मालीराम जी शास्त्री, पंडित बजरंग लालजी शर्मा तथा पार्षद महेश शर्मा उपस्थित रहे। समारोह की अध्यक्षता सुप्रसिद्ध व्यवसायी पवन भुवानिया ने की।

कार्यक्रम में राजेश कुमार ने सभा के आगामी आयोजनों में युवाओं को सक्रिय रूप से शामिल करने पर जोर दिया। उन्होंने युवाओं के लिए विशेष कार्यशाला आयोजित करने की सलाह दी, ताकि समाज की नई पीढ़ी संगठन से जुड़े। सभा के वरिष्ठ सदस्य सतीश शर्मा (सीसीआई लॉजिस्टिक लिमिटेड) ने समारोह की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।  संस्था के अध्यक्ष आनंद शर्मा और सचिव जगमोहन जोशी ने सभी अतिथियों, सदस्यों और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

समारोह के संयोजक संजीव शर्मा ने कार्यक्रम को आकर्षक ढंग से सजाया। मंच संचालन शशिकांत शर्मा, रवि शर्मा, ओम प्रकाश शर्मा तथा गणेश डोकवाल ने बखूबी निभाया। सभी ने राजस्थानी गीतों का भरपूर आनंद लिया, जिससे होली का उत्साह दोगुना हो गया।कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्थापक सदस्य सुनील शर्मा, पूर्व अध्यक्ष अनिलदत्त शर्मा, कोषाध्यक्ष सुशील ढंड, विकाश शर्मा, मनोज शर्मा, सज्जन सहल, नरेश शर्मा, सज्जन शर्मा, राहुल जोशी, अनिल मिश्रा, संतोष वर्मा शर्मा, किसन रखोलिया, राम बल्लभ मिश्रा, बनवारीलाल शर्मा, दिलीप शर्मा, प्रदीप शर्मा, दीपक पाराशर आदि सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *