कोलकाता में रसोई गैस मूल्य वृद्धि के खिलाफ मे तृणमूल का बर्तन बजाकर प्रदर्शन

कोलकाता, 08 मार्च । रसोई गैस की कीमतों में बढ़ोतरी के विरोध में तृणमूल कांग्रेस की महिला नेताओं ने काले वस्त्र पहनकर रविवार को कोलकाता में रसोई के बर्तन बजाकर विरोध प्रदर्शन किया।
रविवार सुबह सबसे पहले कोलकाता के सुभाष मल्लिक स्क्वायर में राज्य की मंत्री शशि पांजा और चंद्रिमा भट्टाचार्य के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान सांसद माला राय और विधायक नैना बनर्जी सहित कई तृणमूल नेता-कार्यकर्ता मौजूद रहे। बाद में सभी नेता धर्मतला स्थित मुख्यमंत्री के धरना मंच पर पहुंचे, जहां गैस की कीमतों में 60 रुपये की हालिया बढ़ोतरी के खिलाफ रसोई के बर्तन बजाकर गैस की कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। करीब साढ़े दस बजे मुख्यमंत्री ममता बनर्जी धरना मंच पर पहुंचीं।
उल्लेखनीय है कि धर्मतला के मेट्रो चैनल में तृणमूल कांग्रेस प्रमुख और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का धरना रविवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। वह मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के विरोध में शुक्रवार से धरने पर बैठी हैं।
तृणमूल नेताओं का कहना है कि पश्चिम एशिया में जारी युद्ध जैसी परिस्थितियों के बीच रसोई गैस की कीमतों में अचानक बढ़ोतरी से आम लोगों पर अतिरिक्त बोझ पड़ा है। इसके विरोध में पार्टी की ओर से यह प्रदर्शन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *