रानीगंज विधानसभा में परिवर्तन यात्रा रथ का भव्य स्वागत, सैकड़ों लोगों ने थामा भाजपा का दामन

रानीगंज। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी द्वारा निकाली जा रही परिवर्तन यात्रा को रानीगंज विधानसभा क्षेत्र में जोरदार समर्थन मिलता दिखाई दिया। शुक्रवार को परिवर्तन यात्रा का रथ जब रानीगंज विधानसभा क्षेत्र में पहुंचा तो भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने पूरे उत्साह के साथ उसका भव्य स्वागत किया। परिवर्तन यात्रा का रथ सबसे पहले उखड़ा के शंकरपुर मोड़ पहुंचा, जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं और नारों के साथ रथ का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान लगभग 100 लोगों ने भारतीय जनता पार्टी की नीतियों और नेतृत्व से प्रभावित होकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इसके बाद परिवर्तन यात्रा का रथ दक्षिण खंड क्षेत्र में पहुंचा, जहां बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने रथ का स्वागत किया और पार्टी के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया। अंडाल मोड़ पर भी काफी संख्या में स्थानीय लोगों ने भाजपा में शामिल होकर पार्टी को मजबूती देने का संकल्प लिया। वही यात्रा का रथ जैसे ही रानीगंज के प्रमुख स्थल पंजाबी मोड़ में प्रवेश किया, वहां का माहौल पूरी तरह उत्साह और जोश से भर गया। भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने फूलों की वर्षा, गाजे-बाजे और नारों के साथ परिवर्तन यात्रा का स्वागत किया।

इस अवसर पर करीब 150 लोगों ने भाजपा का दामन थामते हुए पार्टी में शामिल होने की घोषणा की। इस मौके पर परिवर्तन यात्रा के रथ में भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी मौजूद रहे। इनमें पुरुलिया विभाग के नेता बिलेश्वर सिन्हा, जिला महासचिव अपूर्व हाजरा, अरिजीत राय, रानीगंज विधानसभा के कन्वेनर दिनेश सोनी, आशा शर्मा, मनोज ओझा, मंडल अध्यक्ष शमशेर सिंह, राखल चंद दास, आनंद साव और सागर राय सहित कई अन्य कार्यकर्ता शामिल थे।

वही इस मौके पर भाजपा नेताओं ने कहा कि परिवर्तन यात्रा का उद्देश्य राज्य की जनता तक पहुंचकर उनकी समस्याओं को समझना और राज्य में विकास एवं सुशासन के लिए भाजपा के संकल्प को मजबूत करना है। रानीगंज विधानसभा क्षेत्र में लोगों का बढ़ता समर्थन इस बात का संकेत है कि आने वाले समय में राज्य की राजनीति में बड़ा परिवर्तन देखने को मिल सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *