होली पर पुलिस ने सघन वाहन जांच, नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई

आसनसोल। रंगों के पर्व होली को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट अंतर्गत कुल्टी के नियामतपुर में यातायात पुलिस ने विशेष निगरानी अभियान चलाया। त्योहार के दौरान संभावित हादसों पर रोक लगाने के उद्देश्य से नियामतपुर चौराहे पर सघन वाहन जांच की गई।
इस दौरान दोपहिया वाहन चालकों को रोककर ब्रीथ एनालाइज़र से जांच की गई। नशे की हालत में वाहन चलाते पाए गए लोगों के खिलाफ तत्काल कानूनी कार्रवाई की गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सार्वजनिक सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई गई है।
पुलिस ने नागरिकों से अपील की कि उत्सव की उमंग में यातायात नियमों की अनदेखी न करें, हेलमेट पहनें और नशे में वाहन चलाने से बचें। प्रशासन का मुख्य उद्देश्य है कि होली की खुशियां सुरक्षित रहें और कोई भी दुर्घटना उत्सव की रंगत फीकी न करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *