
कोलकाता। मैथन एलॉयस के चेयरमैन एवं समाजसेवी सुभाष अग्रवाला ने बताया कि हम सभी के लिए यह अत्यंत गर्व और खुशी का विषय है कि यूरोप के मोंटेनेग्रो में आयोजित होने वाले बॉक्सिंग वर्ल्ड कप में मैथन एलॉयस की ओर से प्रायोजित खिलाड़ी सिमरन 51 किलोग्राम भार वर्ग में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। यह अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता 2 अप्रैल से 10 अप्रैल तक आयोजित की जाएगी।

उन्होंने विश्वास जताया कि सिमरन अपने शानदार प्रदर्शन से पदक जीतकर भारत और मैथन एलॉयस का नाम अंतरराष्ट्रीय मंच पर गौरवान्वित करेंगी।
बॉक्सिंग कोच विजय हुडा ने कहा कि वे सुभाष अग्रवाला के प्रति आभार व्यक्त करते हैं, जो खिलाड़ियों की डाइट, उपकरणों एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की निरंतर व्यवस्था करते हैं। साथ ही समय-समय पर खिलाड़ियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन भी करते हैं। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों के विकास और सफलता में उनका योगदान अतुलनीय है। यदि उनका सहयोग नहीं मिलता, तो कई बॉक्सर आज इस मुकाम तक नहीं पहुंच पाते।
